जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में मंगलवार (6 सितंबर) की संध्या टिनप्लेट कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.एन मूर्ति चैम्बर के सदस्यों से सीधा संवाद करेंगे. इस बात की जानकारी सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आंनद मुनका ने दी है. मूनका ने कहा की टिनप्लेट कंपनी के विस्तारीकरण का कार्य हो रहा है, उसी के मद्देनजर यह बैठक चैम्बर के सदस्यों के व्यापार एवं उद्योग के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी. (नीचे भी पढ़ें)
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स नितेश धूत, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस सीए दिलीप गोलछा, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू मुकेश मित्तल, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस एडवोकेट पीयूष चौधरी, सचिव इंडस्ट्रीज सावरमल शर्मा, सचिव पीआरडब्लू भरत मखानी, कोषाध्य्क्ष किशोर गोलछा ने चैम्बर के सभी सदस्यों से कार्यकम में भाग लेने एवं सुझाव देने की अपील की.





