
जमशेदपुर : कोल्हान की सबसे बड़ी औद्योगिक और व्यवसायिक संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की वित्त एवं कराधान समिति की एक बैठक समिति की नवनियुक्त उपाध्यक्ष सीए रमाकांत गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन सचिव वित्त कराधान समिति एडवोकेट राजीव अग्रवाल ने किया. बैठक में कोरोना काल के दौरान एवं बाद की स्थिति में जीएसटी और आयकर से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान सरकार द्वारा टैक्स में व्यापारियों को दिये जाने वाले छूट, रिटर्न फाइल करने की अवधि को बढ़ाये जाने पर उपस्थिति प्रोफेशनल्स ने चर्चा की. इस बैठक में जीएसटी हेल्प डेस्क को दोबारा चालू करने का निर्णय लिया गया जो प्रत्येक महीने के पहले शनिवार एवं अंतिम शनिवार को संध्या 6.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में संचालित होगा. बैठक में चेंबर अध्यक्ष अशोक भालोटिया, मानद महासचिव भरत वसानी, मानव केडिया, नितेश धूत, अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, भरत मकानी, किशोर गोलछा, संजय गोयल, मनोज अग्रवाल, पारस अग्रवाल, पीयूष चौधरी, सतीश सिंह, विकास मित्तल, बिनोद कुमार सरायवाला, श्याम शर्मा इत्यादि उपस्थित थे.











