• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 18, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर में पोस्ट बजट पर सेमिनार आयोजित, कोलकाता से आये विशेषज्ञ ने यूनियन बजट 2025 की बारीकियों के बारे में विस्तारपूर्वक अनुभव साझा किए

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा 08 मार्च, 2025 को चैम्बर भवन में चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में एक दिवसीय पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें कोलकाता से आये विशेषज्ञ अधिवक्ता एवं सीए रमेश कुमार पटौदिया ने यूनियन बजट-2025 पर अपने व्याख्यान दिए. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि चैम्बर की यह परंपरा रही है कि केन्द्र सरकार के द्वारा यूनियन बजट प्रस्तुत करने के बाद इससे व्यवसाय एवं उद्यम पर पड़ने वाले प्रभाव से सदस्यों को अवगत कराने हेतु पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन चैम्बर भवन में प्रत्येक वर्ष किया जाता है, जिसमें जमशेदपुर के बाहर से आये अनुभवी विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देते हैं. इसके अलावे चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्तागण भी अपने राय रखते हैं. इस अवसर पर हमारे बीच कोलकाता के अनुभवी विशेषज्ञ रमेश कुमार पटौदिया आये हुए हैं. जिनके व्याख्यान के पश्चात व्यवसायी एवं उद्यमीगण इसका लाभ उठा पायेंगे.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने विषय प्रवेश करते हुए अतिथि सह वक्ता रमेश कुमार पटौदिया का विस्तृत परिचय कराते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की.पहले सत्र में प्रत्यक्ष कर/ आयकर पर अतिथि अधिवक्ता रमेश पटौदिया ने प्रत्यक्ष कर अपने व्याख्यान में यूनियन बजट के निम्नलिखित तथ्यों को सदस्यों के समक्ष और इससे व्यवसाय और उद्यम पर पड़ने वाले असर के बारे में विस्तृत रूप मे बताया-आयकर की छूट सीमा रू 12 लाख कर दी गई है, जिसका अर्थ है कि प्रति माह रू 1 लाख तक की आय कर मुक्त होगी, धारा 80 सीसीडी के तहत कटौती में अब नाबालिग बच्चे के नाम पर एनपीएस खाता खोलने पर भी मान्य होगी, जिसे अतिरिक्त रू 50,000 की कटौती मिलेगी. अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा अब 48 महीने कर दी गई है, जिससे करदाता किसी त्रृटि या चूक को अतिरिक्त कर का भुगतान कर सुधार सकते हैं. शिक्षा हेतु प्रेषण (एलआरएस) पर टीसीएस छूट यदि प्रेषण ऋण के माध्यम से किया गया है, तो उस पर कोई टीसीएस लागू नहीं होगा. कंपनियों के विलय के मामले में घाटे की समायोजन अवधि अब विलय करने वाली कंपनी का घाटा उतनी ही अवधि तक सेट ऑफ किया जा सकता है जितनी अवधि के लिये वह पहले पात्र था. जबकि पहले विलय के बाद नई कंपनी को नई अवधि मिलती थी.राष्ट्रीय बचत योजना (एनएसएस) से निकासी यदि 29 अगस्त 2024 के बाद निकासी की जाती है तो उस पर कर नहीं लगेगा, जिससे करदाताओं को लाभ होगा.(नीचे भी पढ़े)

दूसरे सत्र में अप्रत्यक्ष कर/ जीएसटी पर अधिवक्ता रमेश पटौदिया ने निम्नलिखित व्याख्यान दिया –
सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 17(5)(डी) में संशोधन यह स्पष्ट किया गया है कि यह धारा प्लांट और मशीनरी पर लागू होती है, न कि प्लांट या मशीनरी पर. यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के ‘‘सफारी रिट्रीट्स प्रा लि’’ मामले के निर्णय के बाद किया गया है और इसे 1 जुलाई 2017 से प्रभावी किया गया है. सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 107 और 112 में संशोधन अब उन मामलों मे अपील करने पर पूर्व भुगतान (प्री डिपोजिट) की आवश्यकता होगी, जहां अपील केवल दंड (पेनाल्टी) के खिलाफ की गई हो. सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 34 में संशोधन अब तब तक आउटपुट जीएसटी की रिवर्सल की आवश्यकता नहीं होगी. जबतक की संबंधित इनपुट टैक्स क्रेडिट को रिवर्स नहीं किया जाता.इस दौरान मानद महासचिव मानव केडिया ने इस पर चर्चा के दौरान सदस्यों को बताया कि प्रत्यक्ष कर/आयकर के अंतर्गत धार्मिक/चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए पंजीकरण नवीनीकरण यदि पिछले दो वर्षों में ट्रस्ट की आय रू 5 करोड़ से कम है, तो अब पंजीकरण नवीनीकरण 10 वर्षों के लिए वैद्य होगा, जबकि पहले यह 5 वर्षों के लिए होता था.उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि टीसीएस की सीमा अद्यतन वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ब्याज पर टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है, जिससे 1 लाख तक ब्याज पर आयकर टीडीएस नहीं कटेगा.(नीचे भी पढ़े)

सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने कहा कि धारा 206 एबी और 206 सीसीए समाप्त कर दी गई है. आयकर रिटर्न दाखिल न करने वालों के लिए उंची दर से टीडीएस/टीसीएस लागू करने वाली ये धाराएं हटा दी गई है, जिससे अनुपालन में आसानी होगी.कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने कहा कि स्टार्टअप्स और आईएफएससी में काम कर रहे उद्यमों को कर छूट की अवधि बढ़ाई गई है.सेमिनार के दौरान उपस्थित व्यवसायी उद्यमियों ने अपनी शंकाओं को रखा जिसपर विशेषज्ञ द्वारा उनका समाधान किया गया. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, पुनीत कांवटिया, भरत मकानी, केएल मित्तल, कौशलेन्द्र दास, सीए जगदीश खंडेलवाल, मनीष केडिया, रमाकांत गुप्ता, गोपाल हरलालका, गोविन्द अग्रवाल, विनोद सरायवाला, विनोद अग्रवाल, अधिवक्ता सतीश सिंह, आनंद अग्रवाल, संजय गोयल, ऋषि अरोड़ा, सीए किशन अग्रवाल, मनीष मूनका, अधिवक्ता राजेश अग्रवाल, प्राण संघारी, पारस अग्रवाल, जमशेदपुर सीए सोसायटी एवं जमशेदपुर सीए ब्रांच, वाणिज्य कर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण के अलावे काफी संख्या में व्यवसायी, उद्यमी एवं प्रोफेशनल्स उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
खबर

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

July 18, 2026
jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video
खबर

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

July 18, 2026
jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग
खबर

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

July 17, 2026
Next Post

jamshedpur national lok adalat : जमशेदपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष किया ऑनलाइन उद्घाटन , 249799 केस का हुआ निष्पादन व 60996453 रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई, एक दंपति एक दूजे के हुए

jharkhand maiya yojna fraud case : मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले पर एफआईआर, 112 लाभुकों की सम्मान राशि एक ही बैंक खाते में किया ट्रांसफर, जानें मंईंया योजना में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा

jharkhand womens day gift : झारखंड की महिलाओं का सरकार का तोहफा, एक साथ 7500 रुपये एकाउंट में भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

jharkhand got new gift : झारखंड को रेलवे का तोहफा, मुरी पिस्का अमृत भारत स्टेशन में हुए शामिल, पीएम ने किया ऑन लाइन उद्घाटन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News