जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने ऋतुराज सिन्हा, मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अचानक हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके असामयिक निधन से जमशेदपुर, उद्योग जगत तथा समाज ने एक अत्यंत दूरदर्शी, प्रतिबद्ध और प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता को खो दिया है. ऋतुराज सिन्हा एक पायनियर ऑफिस इंडस्ट्री प्रोफेशनल थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाटा स्टील में की और लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिकाओं में उत्कृष्ट योगदान दिया. वे ऑपरेशंस मैनेजमेंट, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज, टाउन सर्विस मैनेजमेंट और सिटी ऑपरेशंस प्लानिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञ माने जाते थे.(नीचे भी पढ़े)
टाटा स्टील में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्बन सर्विसेज, यूटिलिटी सर्विस ऑपरेशंस, वाटर मैनेजमेंट सिस्टम्स, पब्लिक सर्विस इम्प्रूवमेंट तथा सिटी फैसिलिटी मैनेजमेंट जैसे अनेक प्रमुख विभागों में नीतिगत एवं प्रबंधकीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किया. अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर ईमानदारी के कारण वे सदैव टाटा समूह के एक भरोसेमंद, प्रभावशाली और सम्मानित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे..(नीचे भी पढ़े)
टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में श्री सिन्हा की दूरदृष्टि ने जमशेदपुर शहर के विकास, रखरखाव और आधुनिक शहरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके नेतृत्व में शहर को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सस्टेनेबल अर्बन इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में कई परिवर्तनकारी पहलें हुईं, जिनकी छाप हमेशा बनी रहेगी. वे एक डायनेमिक लीडर थे, जिनकी उच्च नैतिक मूल्य प्रणाली, रणनीतिक दृष्टि और कार्य के प्रति निष्ठा उनके सहयोगियों, उद्योग जगत, प्रशासन तथा समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी. उनके योगदान को हमेशा स्वर्ण अक्षरों में याद किया जाएगा.सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है.














