
आदित्यपुर : सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (सिया) के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एक होटल में हुई. इस बैठक के दौरान एसोसिएशन के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रमोद सिंह और सक्रिय सदस्य नारायण पाल के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया और दोनों व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर नयी कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया, जिसमें उद्यमी स्वर्गीय विक्टर सिंह के बेटे रजनीश सिंह को नया अध्यक्ष मनोनित किया गया. कार्यकारिणी की बैठक में सारे पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर उद्यमी अशोक चौधरी ने सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के गठन और संघर्षों की कहानी लोगों को बतायी गयी. वहीं स्वर्गीय प्रमोद सिंह के कार्यों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर नये अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि सिया की पहचान तत्कालीन बिहार राज्य में एक सशक्त और मजबूत औद्योगिक संगठन के रुप में थी. इसे फिर से कोल्हान क्षेत्र में मजबूत करना है ताकि यहां स्थापित स्थानीय उद्योग धंधों को विश्वस्तर पर पहचान मिल सके. उन्होंने बताया कि वे अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे और औद्योगिक और उद्यमी हित में काम करते रहेंगे. इस मौके पर रजनीश सिंह की अध्यक्षता में नयी कमेटी घोषित की गयी, जिसमें अध्यक्ष रजनीश सिंह, महासचिव उदय सिंह, उपाध्यक्ष विप्लव मुखर्जी, रोहन सिंह, नाजीर हुसैन, संतोष सिंह, सचिव अजय सिंह, सतनाम सिंह, योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष घोष, कार्यकारिणी सदस्य आकाश गहलोत, विकास चंद्रा, गौरव शर्मा, रवींद्र सिंह, अखिल सिंह, बलदेव सिंह, गुड्डू सिंह, हनुमंत ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे.





