
जमशेदपुर : शहर की बेटी आयुषी सरावगी जल्द ही छोटे पर्दे यानी टीवी के स्क्रीन पर नजर आयेगी. आयुषी गम्हरिया स्थित अरका जैन कॉलेज (अब यूनिवर्सिटी) की छात्रा रही है. बचपन से ही होनहार आयुषी का फिल्म मेकिंग व एक्टर बनने का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है. हो भी क्यों नहीं, आयुषी को अब वेब सीरीज के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका जो मिल गया है. आयुषी ने बताया कि यहां स्नातक की पढ़ाई के साथ ही वह समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी रही, साथ ही मुंबई में रह कर प्रशिक्षण भी प्राप्त किया. आयुषी रोटेरियन राजीव सरावगी व रोटेरियन विनीता सरावगी की पुत्री हैं. आयुषी की इस कामयाबी पर अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव, कुलपति डॉ एसएस रजी, डॉ अंगद तिवारी, कुमार अभिषेक समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.







