
जमशेदपुर : वैसे तो देश में हिजड़ों (थर्ड जेंडर) के लोगों की बदमाशी और हंगामा की खबरें आती रहती है, लेकिन जमशेदपुर के सबसे पॉश इलाके यूनाइटेड क्लब वाली सड़क पर हिजड़ों ने मंगलवार की रात को जोरदार तरीके से हंगामा किया. दरअसल, इन हिजड़ों ने दो लड़कों को पकड़ लिया, जो नकली हिजड़ा बनकर लोगों से पैसे की वसूली कर रहे थे.
इनको पहले भी इन ओरिजिनल हिजड़ों ने धमकाया था, लेकिन फिर भी वे लोग नहीं माने और उन लोगों ने जुबिली पार्क समेत आसपास के एरिया में घुमकर गलत काम भी करते रहे और पैसे की वसूली भी करते रहे. ओरिजनल हिजड़ों ने मंगलवार की रात को इन लड़कों को पकड़ लिया. चमरिया गेस्ट हाउस वाले सड़क पर यूनाइेटड क्लब के पीछे वाली सड़क पर ओरिजनल हिजड़ों ने डुप्लीकेट हिजड़ों को पकड़ लिया. इसके बाद उनकी जबरदस्त पिटाई की गयी.
इस दौरान डुप्लीकेट हिजड़ों को पहले नंगा कर दिया गया. फिर उसके लिंग की जांच की गयी. बीच सड़क पर यह सब होता रहा जबकि पॉश इलाके में पुलिस की गश्ती होने का दावा किया जाता है, लेकिन पुलिस और प्रशासन के लोग कहीं नजर नहीं आये. वहां पार्टी से होकर गुजरने वाले लोग भी रुके, वीडियो बनायी और फिर चलते बने. इस दौरान नंगा नाच हिजड़ों ने किया.
जमकर बवाल काटा और फिर लड़के की पिटाई कर वापस चले गये. इस दौरान किसी ने रोक-टोक नहीं की.







