जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर समेत कई स्टेशनों का दौरा किया. वहां उन्होंने कई विकास के काम की प्रगति को देखा. इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने टाटानगर से बादामपहाड़ तक का भ्रमण किया और ट्रैक की स्थिति की भी जानकारी ली. महाप्रबंधक ने रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों जैसे चाकुलिया, डांगुवापोसी, गोमोह, रायरंगपुर तथा बड़ामपहाड़ पर सुविधाओं का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफार्मों की सफाई व्यवस्था, पेयजल सुविधा, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर की स्थिति, और प्रकाश व्यवस्था की भी जांच की. उन्होंने पटरियों के जॉइंट, फिश प्लेट्स की स्थिति और ब्रिजों की संरचना का बारीकी से अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे कर्मियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. जीएम ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्टेशन अधीक्षकों और कर्मचारियों से बातचीत कर फीडबैक लिया.












