
जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में इंटरेक्ट्र क्लब द्वारा फेमिना रोटरी क्लब के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य सह शिक्षिका श्रीमती अनीता महतो ने की. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण एवं सावधानियों की जानकारियों देना था. इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेणुका चौधरी, आईवीएस विशेषज्ञ डॉ विनोद अग्रवाल थे. जिनका स्वागत विद्यालय के इंटरेक्ट्र क्लब की शिक्षिका श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने स्वागत भाषण से किया. मंच संचालन ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा निकिता कुमारी ने किया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यशाला में विद्यालय के अकादमिक निर्देशक दिलीप महतो, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह कक्षा अष्टम से बारहवीं की छात्राएं एवं समस्त शिक्षिकाओं ने भाग लिया.डॉ रेणुका चौधरी ने सर्वाइकल कैंसर क्या है? इसकी शुरुआत के लक्षण क्या है? इससे ग्रसित व्यक्ति में कौन -कौन से विकार उत्पन्न होते हैं? इन सब के बारे विस्तार से समझाया और छात्रों के मन में उठने वाले सभी प्रकार के सवालों का जवाब दिया. डॉ विनोद अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर होने के कारणो पर विशेष जानकारी दी, साथ ही इससे बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे बताया. इससे ग्रसित व्यक्ति का सटिक इलाज,शारीरिक क्रियाकलाप एवं परहेज के बारे विस्तार से बताया.कार्यशाला की सफलता में क्लब के सदस्य शिक्षक प्रशांत प्रकाश, देवव्रत मंडल, शिक्षिका श्रीमती माला सिंह आदि ने अहम योगदान दिया. छात्रा अनन्दिता ने आगंतुक अतिथियों एवं आयोजन मंडली का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.



