जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में श्रीनाथ श्रावणी संगम -6 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, प्रबंधन की सदस्या अनिता महतो तथा मौमिता महतो, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या एवं शिक्षक वृंद के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने सभी को पवित्र सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रशंसा किया और कहा कि विद्याथियो ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इस महोत्सव में प्रस्तुत पारंपरिक गीतों और नृत्य ने सभी को लोक-जीवन तथा भारत की संस्कृति से जोड़ने का काम किया. (नीचे भी पढ़ें)

महोत्सव में विविध प्रकार के प्रतियोगिताओं जैसे- रेशम की डोर, सावन के झूले, मेहंदी प्रतियोगिता, दुल्हन सज्जा, लोकगीत , मिस सावन-मिसटर सावन इत्यादि का आयोजन किया गया. सभी प्रतियोगिताओ का निर्णय निर्णायको के द्वारा लिया गया. रंभा कॉलेज आफ एजुकेशन के छात्र सुमन डे मिस्टर सावन तथा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्रा पूनम कुमारी मिस सावन के रूप मे चुनी गई. कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती बीना महतो के निर्देशन मे सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, को-ऑपरेटिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अर्का जैन विश्वविद्यालय जैसे विभिन्न कॉलेजों के छात्र शामिल हुए. स्वागत भाषण सहायक प्राध्यापक जयश्री सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक रचना रश्मि ने किया. कार्यक्रम मे विभिन्न महाविद्यालयो से आए प्रतिभागियो के साथ उनके शिक्षक प्रतिनिधि, विद्यार्थी, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ भाव्या भूषण तथा सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे.



