गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के सामने नेशनल हाइवे पर शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया. हाइवे पार कर रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अचानक असंतुलित होकर एक ट्रेलर हाइवे के डिवाइडर पर चढ़ गया. अचानक ट्रेलर के असंतुलित होने से अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग 100 नंबर पुलिस पहुंची और ट्रेलर को किनारे करवाया. गनीमत रही कि ट्रेलर डिवाइडर पर फंस कर रह गया और पलटा नही अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. (नीचे भी पढ़ें)
चालक ने बताया कि ट्रेलर संख्या एनएल 01 ए डी 7299 लेकर आंध्रप्रदेश से जमशेदपुर जा रहा था. इस दौरान अचानक एक बाइक सवार हाइवे पार करने लगा. बाइक सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगाया, जिसके बाद ट्रेलर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया.



