जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय को मंगलवार को एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की सदस्यता प्राप्त हुई. एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज भारत में एक मान्यता प्राप्त शीर्ष निकाय है जो देशभर में विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थानों का प्रतिनिधित्व करता है . यह संघ और विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग के लिए एक सेतु का कार्य करता है. एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की सदस्यता अकादमिक उत्कृष्टता तथा नित नए अनुसंधान के लिए श्रीनाथ विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है. (नीचे भी पढ़ें)
इससे संस्थान को कई प्रकार के लाभ और संसाधन मिलेंगे. इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति सुखदेव महतो ने कहा कि एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की सदस्यता प्राप्त होना श्रीनाथ विश्वविद्यालय के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा, यह सदस्यता सहयोग, अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें सेमिनार, वर्कशॉप, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस तथा स्टूडेंटस एवं टीचर्स एक्सचेंज कार्यक्रमों में सहयोग देगा. बताते चले कि यह सदस्यता जमशेदपुर में पहली बार केवल श्रीनाथ विश्वविद्यालय को ही प्राप्त हुई है.



