जमशेदपुर : जमशेदपुर के नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ. कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र अजय कुमार सिंह और सूर्यकांत गुप्ता का चयन मल्टीनेशनल कंपनी आईटीसी में हुआ है. 5 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर सेल्स ट्रेनी पद पर दोनों का चयन किया गया. वे आईटीसी के एफएमसीजी डिवीजन के ट्रेड मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन वर्टिकल का हिस्सा होंगे. फिलहाल वे पटना स्थित ऑफिस में काम करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने बच्चो को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल और प्रशिक्षण विभाग सबसे सक्रिय विभागों में से एक है, जो छात्रों को बेहतर अवसरों के लिए प्रशिक्षित करने के लिए कठोरता से काम करता है. प्रशिक्षित संकायों की मदद से, छात्र कॉर्पोरेट नैतिकता और अन्य प्रथाओं के सर्वोत्तम मानकों को अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं.











