जमशेदपुर : वर्ष 2022 के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक तथा स्वयं सेविकाओं का चयन विश्वविद्यालय स्तर, राज्य स्तर आदि में किया जाता है. राज्य स्तर की चयन प्रक्रिया के उपरांत चार एनएसएस वालंटियर का चयन हुआ है. कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) चाईबासा के एनएसएस समन्वयक डॉ दारा सिंह गुप्ता ने बताया कि गत 25 अक्टूबर 2021 को विश्वविद्यालय स्तरीय चयनित 14 वांलटियर थे, जिनमें 7 पुरुष व 7 महिला पटना के बीआईटी में दितीय गणतंत्र दिवस पूर्व परेड कैम्प 2021 में भाग लेने के लिए गए थे. वहीं 26 अक्टूबर 2021 को उन सभी वोलेंटियर की चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई. चयन प्रक्रिया में दौड़, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साक्षात्कार, फिजिकल टेस्ट आदि के दौर से गुजरने के उपरांत चार वोलेंटियर को चुना गया, जिनमें दो छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं. वहीं चार स्वयं सेवक, स्वयं सेविकाओं को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. (नीचे भी पढ़ें व सूची देखें)
चयनित वोलेंटियर (छात्र)
विजय उरांव : जमशेदपुर वर्कस कॉलेज, जमशेदपुर
कृष्णा साहू : जीसी जैन कामर्स कॉलेज, चाईबासा
चयनित वोलेंटियर (छात्रा)
सलोनी सिंह : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर
शोभा रानी सोरेन : जेकेएमसी कॉलेज, पूर्वी सिंहभूम
प्रतिक्षा सूची में शामिल वोलेंटियर (छात्र)
कुमार कुशाग्र : मिसेज केएमपीएम व्यवसायिक कॉलेज, जमशेदपुर
मनीष कुमार : एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर
प्रतिक्षा सूची में शामिल वोलेंटियर (छात्राएं)
सुशील साहू : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर
मधुलिका कुमारी : एबीएम कॉलेजे, जमशेदपुर (नीचे भी पढ़ें)
चयनित चारों वोलेंटियर 14 नवंबर 2021 को पटना के लिए खाना होंगे, जहां 15 से 24 नवंबर यानी 10 दिन तक बीआईटी पटना में मध्य क्षेत्र के लिए चयन प्रक्रिया प्रारम्भ होगी. चयनित वालंटियर दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन परेड में भाग लेंगे. विश्वविद्यालय के कुलपित प्रो डॉ गंगाधर पाण्डा, प्रतिकुलपति प्रो डॉ अरुण कुमार सिंह, कुलसतिव प्रो जयंत शेखर तथा अन्य पादधिकारियों ने स्वयं सेवक तथा स्वयं सेविकाओं को अगले सेलेक्शन कैंप के लिए शुभकामनाएं दी है. कुलपति प्रो गंगाधर पाण्डा ने कहा कि प्री-आरडी कैंप में जाने तथा कैंप के लिए बराबर भाग लेना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है. कुलसचिव प्रो जयंत शेखर ने कहा कि सभी वालंटियर इस कैंप में हरसम्भव कोशिश करें तथा चारों सफल हों.