
जमशेदपुर : साकची में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनने वाली है. भाजपा से निष्कासित नेता अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में नमन संस्था की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती मनायी जायेगी. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. श्री काले काले ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इसवर्ष भी नमन परिवार द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. नमन परिवार का सदैव से प्रयास रहा है कि आज की युवा पीढ़ी अपने ऐतिहासिक व्यक्तित्वों व शहीदों से ऊर्जा ले,उनके विचार समाजहित एवं देशहित में और भीअधिक उपयोगी हो इस पर चिंतन करे. इस सम्बन्ध में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. इसी कड़ी में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह युवा दिवस के अवसर पर स्वामी जी के नीति सिद्धांतों उनके विचारों पर प्रकाश डालने हेतु समाज के विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तियों की उपस्थिति भी होगी. कार्यक्रम में शामिल होकर स्वामी जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु श्री काले ने शहरवासियों से खास कर मातृशक्ति व युवा वर्ग से अपील की है कि आधिक से अधिक संख्या में तय समय पर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. दूसरी ओर, जमशेदपुर भाजपा की ओर से साकची के नये कार्यालय में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. साकची कुलसी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, साथ ही लौहनगरी जमशेदपुर के युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा.







