
जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप स्टील इंप्लाइज यूनियन का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. इस चुनाव में एक बार फिर से यूनियन के अध्यक्ष पद पर राकेश्वर पांडेय आसीन हो गये. इसके अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और मजदूर नेता विजय खान फिर से वर्किंग प्रेसिडेंट बने जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे कमलेश कुमार साहू डिप्टी प्रेसिडेंट बनाये गये. महामंत्री के अहम पद पर संजय कुमार सिंह निर्वाचित घोषित हुए जबकि अविषेक कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, हुसैनुल ओला कादरी संयुक्त महासचिव, प्रवीण कुमार राय संगठन सचिव, हेमंत कोषाध्यक्ष और निशांत गौतम और संतोष कुमार साहू को एडवाइजर नियुक्त किया गया. इसमें शशिकांत वर्मा, अमित कुमार सिन्हा, अनुपम सिन्हा, आदित्य राज, तिकेचंद दीप, रवि उपाध्याय कार्यकारिणी समिति सदस्य बनाये गये. नयी कमेटी की घोषणा के बाद सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया. ढोल नगाड़ों के बीच सभी नेताओं का स्वागत किया गया.







