शार्प भारत डेस्क : घर के बड़े-बुजुर्ग का मानना है कि बारिश में दूध नहीं पीना चाहिए. वे कहते है कि बारिश के मौसम में दूध पीने से पेट खराब हो सकता है. यह डायजेस्टिव सिस्टम को भी बिगाड़ देता है, जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि बारिश का सीजन कीट, कीड़े-मकोड़े का सीजन है. ऐसे में गाय-भैंस के चारे में जहरीले कीड़े हो सकते है. इन्हें खाकर जानवर को इंफेक्शन हो सकता है, जिससे लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो सकते है. वहीं एक्सपर्ट के मुताबिक भी बरसात के मौसम में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. एक्सपर्ट का मनाना है कि दूध को अच्छी तरह उबाल कर बरसात के मौसम में पीना चाहिए. ऐसा करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. वहीं यह भी कहा जाता है कि दूध में 1/4 मात्रा में पानी मिला लें तो उसकी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी बढ़ जाती है. (नीचे भी पढे़ं)
आयुर्वेदिक मसालों को दूध में मिलाए- दूध को अच्छे से उबालने के बाद इलायची, दालचीनी, हल्दी और अरदक जैसे आयुर्वेदिक मसाले मिलाकर पीए. इससे इम्यूनिटी में बढ़ोत्तरी होगी और कई बीमारियों से बचा जा सकता है.
बरसात में इस वक्त करें दूध का सेवन- बरसात के समय में दूध को सुबह सुबह ब्रेकफास्ट में लेना काफी उपयोगी होता है. वहीं दोपहर या रात में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. दोपहर में दूध पीना भी है कि तो उसके फल के साथ सेवन करने से बचे. बरसात के मौसम में रात में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. सुबह दूध पीने से यह आसानी से पच जाता है. वहीं यह गट या आंत हेल्थ के संक्रमितों के लिए भी बेहद लाभकारी है.













