चेन्नै: तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है. राज्य के तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से 17 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार यह बड़ी घटना राज्य के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में घटी. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है. प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
एनएनआइ ने विरुधुनगर के पास कट्टानारपट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री धमाके में 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है. इस हादसे में 6 अन्य घायल हुए हैं. अग्निशमन और बचाव विभाग ने यह जानकारी साझा की है. राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने मंत्रियों, केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से अनुरोध किया है कि वे बचाव कार्यों में तेजी लाने और उन पर नजर रखने के लिए तुरत घटनास्थल पर पहुंचें. स्टालिन ने एक्स पर लिखा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला कलेक्टर से संपर्क कर उन्हें सभी जरूरी सहायता का समन्वय करने के निर्देश दिए. पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मरने वालों का ब्योरा अभी सामने नहीं आया है.



