
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी कोविड-19 (कोरोना वायरस) के इस आपातपूर्ण स्थिति के दौरान इसके प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता काफी महत्वपूर्ण है. इसको देखते हुए टाटा ब्लूस्कोप कंपनी ने एक एंबुलेंस को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) को समर्पित किया. इस मौके पर टाटा ब्लूस्कोप स्टील के प्रबंध निदेशक रतेन चौधरी ने कंपनी के इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आपातकाल में एंबुलेंस सेवा अगर सारी सुविझाओं से लैस हो तो लोगों की जिंदंगी को बचायी जा सकती है. इस कारण से जमशेदपुर शहर में इसकी सुविधा में बढ़ोत्तरी करने की कोशिश की जा रही है. इस मौके पर टीएमएच के प्रशासक के साथ टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, टीएमएच के जीएम मेडिकल सर्विसेज डॉ सुधीर राय समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस अवसर पर टाटा स्टील के चीफ कारपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन रितुराज सिन्हा, सलाहकार डॉ राजन चौधरी, डॉ केपी दुबे (चीफ मेस्डकल इंडोर सर्विसेज ), डॉ श्रीधर प्रधान इत्यादी अन्य लोग मौजूद थे. टाटा ब्लूस्कोप स्टील के तरफ से चीफ ऑपरेशन डॉ आशीष भादुड़ी के साथ, राजेश त्रिपाठी, जॉनशी मैथयू समेत अन्य लोग मौजूद थे.



