
सरायकेला : सरायकेला- खरसाव जिले के चौका थाना अंतर्गत एनएच 33 के दिरलोंग के समीप यश पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बिनोद सिंह मुंडा के रूप में हुई है जो चौका थाना क्षेत्र के हेसाकोचा पंचायत के टुरु गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है. उधर घटना की सूचना मिलते ही चोका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं ट्रेलर चालक मौके से भगने में सफल रहा.







