• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

adityapur-आदित्यपुर नगर पर्षद : अपने पार्षद के अपमान से यूं मुखर हुए वार्ड 31 की जनता कहा..

adityapur-आदित्यपुर नगर पर्षद : अपने पार्षद के अपमान से यूं मुखर हुए वार्ड 31 की जनता कहा..
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : शनिवार को संपन्न हुए सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम बोर्ड के आठवीं बैठक में हुए मेयर- पार्षद विवाद में अब वार्ड पार्षद रिंकू राय के समर्थन में वार्ड की जनता भी मुखर हो गई है. जहां आज वार्ड 31 के मार्ग संख्या 14 स्थित सामुदायिक भवन के समीप वार्ड के प्रबुद्धजनों ने बैठक कर अपने पार्षद को पूरा समर्थन देने की बात कहीं. साथ ही मेयर द्वारा महिला पार्षद को अपमानित किए जाने का पुरजोर तरीके से विरोध भी जताया. वहीं पार्षद रिंकू राय ने अपने अपमान का बदला लेने की बात कही उन्होंने कहा कि इसको लेकर वे पार्टी से लेकर सरकार तक अपनी फरियाद लेकर जाने को तैयार हैं.

उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है की मेयर ने अभद्रता की है. अपने वार्ड को छोड़कर किसी अन्य वार्ड में उनके द्वारा फंड नहीं दिया जाता है. अगर दिया भी जाता है तो उसके लिए मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित भी किया जाता है. हालांकि अन्य पार्षदों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उस दौरान बोर्ड बैठक में सभी पार्षद के साथ डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त भी मौजूद थे. उन्होंने क्यों मेयर का विरोध नहीं किया ये उनका मामला है लेकिन मेरे साथ अभद्रता हुई है और मैं इसकी लड़ाई लडूंगी. गौरतलब है कि रिंकू राय आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 31 की पार्षद के साथ भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं. जबकि मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं. और पार्टी में उनका अपना आधिपत्य चलता है. वे अपने अंदाज में पार्टी चलाने के लिए जाने जाते रहे हैं. वैसे विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार आदित्यपुर नगर निगम बोर्ड बैठक काफी हंगामेदार रहा है. ऐसे में जनता को क्या मिलता है यह जनता ही जाने, लेकिन नगर परिषद से लेकर नगर निगम तक का कार्यकाल विवादों में रहा है. जबकि तीनों ही कार्यकाल में मेयर विनोद श्रीवास्तव का परिवार निगम के शीर्ष पद पर हावी रहा है. हालांकि राजनीतिक विश्लेषक और नगर निगम मामले में रुचि रखने वालों की अगर मानें तो ताजा विवाद मेयर के लिए भारी पड़ने वाला है. क्योंकि मेयर विनोद श्रीवास्तव ने मेयर पद का चुनाव भाजपा के सिंबल पर लड़ा था, जबकि अपने पारंपरिक वार्ड 28 से भी चुनाव लड़ा था. मेयर बनने के बाद वहां बाई इलेक्शन हुआ जिसमें अपनी पुत्रवधू अमृता श्रीवास्तव को चुनाव जिता कर नगर निगम पहुंचाया. वहीं वार्ड 29 की पार्षद राजमणि देवी के असामयिक निधन होने के बाद रिक्त पड़े पद पर अपने पुत्र अविषेक विशाल के लिए दावेदारी ठोंक दी है. एक तरफ जहां आदित्यपुर की जनता दिवंगत पार्षद राजमणि देवी के परिवार के सदस्य को नैतिक समर्थन देने का मन बना चुकी है वहीं मेयर द्वारा अपने पुत्र की दावेदारी पेश करने से नगर निगम के साथ पूरे राजनीतिक हलकों में मेयर के खिलाफ विरोध के सुर उठने लगे हैं. वही पार्टी में भी इसको लेकर खेमेबाजी शुरू हो चुकी है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश
खबर

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

October 14, 2026
Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल
खबर

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

October 14, 2026
Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी
खबर

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

October 14, 2026
Next Post
jamshedpur-child-labour-raid-बाल मजदूरी की सूचना पर कदमा पुलिस ने फ्लैट में मारा छापा

jamshedpur-child-labour-raid-बाल मजदूरी की सूचना पर कदमा पुलिस ने फ्लैट में मारा छापा

jamshedpur-family-drama-पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने साली को ईट से मारकर हुआ फरार, शराब पीने को लेकर पत्नी से होता था झगड़ा

jamshedpur-family-drama-पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने साली को ईट से मारकर हुआ फरार, शराब पीने को लेकर पत्नी से होता था झगड़ा

jamshedpur-east-सरयू राय समर्थक के घर पर रघुवर समर्थकों ने घुसकर की मारपीट, महिला व बेटी के साथ छेड़छाड़, तोड़फोड़

jamshedpur-east-सरयू राय समर्थक के घर पर रघुवर समर्थकों ने घुसकर की मारपीट, महिला व बेटी के साथ छेड़छाड़, तोड़फोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jugsalai mla mangal kalindi : मुख्यमंत्री से मिले विधायक मंगल कालिंदी, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

tata workers union pays homage to ex president : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल को दी गयी श्रद्धांजलि, 30 साल पहले यूनियन परिसर में ही कर दी गयी थी अध्यक्ष की हत्या

jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट में शेड बनाने की सराहना, प्रयास को मिली सफलता

srinath university study tour : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का आईआईटी खड़गपुर में शैक्षणिक भ्रमण, रिसर्च और साइंस को बढ़ावा देने की पहल

jharkhand ex minister banna gupta meets cm : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम के मेयर सुधा गुप्ता, कई विषयों पर हुई चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jugsalai mla mangal kalindi : मुख्यमंत्री से मिले विधायक मंगल कालिंदी, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

tata workers union pays homage to ex president : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल को दी गयी श्रद्धांजलि, 30 साल पहले यूनियन परिसर में ही कर दी गयी थी अध्यक्ष की हत्या

jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट में शेड बनाने की सराहना, प्रयास को मिली सफलता

srinath university study tour : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का आईआईटी खड़गपुर में शैक्षणिक भ्रमण, रिसर्च और साइंस को बढ़ावा देने की पहल

jharkhand ex minister banna gupta meets cm : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम के मेयर सुधा गुप्ता, कई विषयों पर हुई चर्चा

tata steel uisl new initiative : रसोई के कचरे से हरित उद्यानों तक : टाटा स्टील यूआइएसएल ने बिग बास्केट के माध्यम से जमशेदपुर के घरों तक पहुंचाया ‘प्रकृति स्नेह’

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News