• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 24, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-crucible-quiz-आईआईटी मुंबई के शैलेश जे मेहता स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट (एसजेएमएसओएम) के प्रीतम उपाध्याय ने जीती पहली वर्चुअल टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज़ की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ट्रॉफी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारत की सबसे बड़ी, कैम्पसेस के लिए आयोजित की जाने वाली बिज़नेस क्विज़ टाटा क्रूसिबल कैम्पस क्विज़ को इस वर्ष पहली बार ऑनलाइन आयोजित किया था और यह पूरी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई. आईआईटी मुंबई के शैलेश जे मेहता स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट (एसजेएमएसओएम) के प्रीतम उपाध्याय टाटा क्रूसिबल कैम्पस क्विज़ के राष्ट्रीय विजेता बने है. उन्हें प्रतिष्ठित टाटा क्रूसिबल ट्रॉफी और 2,50,000* रुपयों के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सबसे पहले वर्चुअल कैम्पस क्विज़ के लिए देश में 24 क्लस्टर्स बनाए गए थे. इन क्लस्टर्स को चार ज़ोन्स में विभाजित किया था-दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और उत्तर. हर क्लस्टर के विजेताओं ने ज़ोनल फाइनल्स में हिस्सा लिया और ज़ोनल फाइनल्स के चार विजेताओं को राष्ट्रीय फाइनल्स में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया. चार ज़ोनल फाइनल्स के उपविजेताओं के बीच एक वाइल्ड कार्ड फाइनल हुआ और चार उपविजेताओं में से दो को राष्ट्रीय फाइनल्स में हिस्सा लेने का अवसर मिला. आईआईएम बैंगलोर के प्रत्युष गोयल, आईआईटी मुंबई, एसजेएमएसओएम के प्रीतम उपाध्याय, एनएसआईटी दिल्ली के अंकित जैन, आईआईएम शिलॉन्ग के आकाश वर्मा, आईआईएम लखनऊ के हेम मरडिया और सीएनएलयू पटना के मुहम्मद माहताब टाटा क्रूसिबल कैम्पस क्विज़ के राष्ट्रीय फाइनल्स में दाखिल हुए. इस अवसर पर टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भास्कर भट उपस्थित थे. उन्होंने क्विज़ के बारे में कहा, “कोविड और उसके कारण उत्पन्न हुई अनिश्चितता अभी भी बरक़रार है, मुश्किल दौर चल रहा है. लेकिन मुझे लगता है कि ऐसे दौर में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके, लोगों को उनमें शामिल करवाके और उन्हें मनाने से कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति बढ़ती है. यह क्विज़ न केवल भारतीय युवाओं की प्रतिभा को सम्मानित करती है बल्कि लोगों को एकसाथ लाने की प्रौद्योगिकी की शक्ति को भी दर्शाती है. जिज्ञासा लोगों को क्विज़िंग की ओर आकर्षित करती है और टाटा क्रूसिबल क्विज़ में न केवल प्रतिभागियों की बल्कि दर्शकों की जिज्ञासा को भी जागृत रखा जाता है.” विजेताओं का अभिनन्दन करते हुए श्री भट ने बताया, “भारत के प्रति मेरी उम्मीदें हमेशा से ही काफी ज़्यादा रही हैं लेकिन इस क्विज़ को देखने के बाद मेरा विश्वास कई गुना बढ़ा है कि भारत का भविष्य उज्वल है.” फिनाले में प्रतिभागियों के बीच मुकाबला बहुत ही कड़ा रहा. टाई-ब्रेकर प्रश्न के बाद विजेता की घोषणा की गयी. इस जीत से काफी खुश और उल्लसित हुए प्रीतम उपाध्याय ने बताया, “खेलों की प्रतियोगिताओं की तरह क्विज़िंग कैलेंडर में टाटा क्रूसिबल क्विज़ को खास स्थान मिला है. हर साल हम इसकी राह देखते रहते हैं. इस साल महामारी के बावजूद इस क्विज़ का आयोजन बहुत ही सही रहा. वर्चुअल प्लेटफार्म होने से सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की गयी, लेकिन क्विज़ की गुणवत्ता के बारे में कोई भी समझौता नहीं किया गया. सभी सह-प्रतिभागी काफी होशियार और तेज़ थे। हम में से कोई भी विजेता बन सकता था, मुझे ख़ुशी है कि मुझे यह सम्मान मिला.” नयी सामान्य स्थिति को मद्देनज़र रखते हुए टाटा क्रूसिबल क्विज़ को कॉर्पोरेट और कैम्पस इन दोनों एडिशन्स में वर्चुअल फॉर्मेट में आयोजित किया गया. इस साल के ऑनलाइन कैम्पस क्विज़ में देश भर के कई क्षेत्रों के छात्रों ने हिस्सा लिया, इस तरह से उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला. पिकब्रेन गिरी बालसुब्रमण्यम ने अपनी विशेष, अनूठी स्टाइल में फिनाले का संचालन किया, उनके द्वारा पूछे गए विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों ने प्रतिभागियों की नीतिक सोच और बौद्धिक क्षमताओं की कड़ी परीक्षा ली. सभी पुरस्कार टाटा क्लिक द्वारा समर्थित थे.
पुरस्कार की रकम से नियमों के अनुसार कर कटौती लागू की गयी है.

ADVERTISEMENT
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ

June 26, 2026
Next Post
tata-motors-टाटा मोटर्स में शनिवार को रहेगी छुट्टी, बदले में दूसरे दिन लगेगी ड्यूटी

tata-motors-टाटा मोटर्स में शनिवार को रहेगी छुट्टी, बदले में दूसरे दिन लगेगी ड्यूटी

Horoscope : आज का राशिफल, शुक्रवार, 09 अप्रैल 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, शुक्रवार, 09 अप्रैल 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

jamshedpur-pays-tribute-to-mangal-pandey-नमन ने दी शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि, काले बोले-ऐसे समस्त माता पिता को नमन जिन्होंने मंगल पाण्डेय जैसे वीर बलिदानियों को जन्म दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Saraikela chandil accident – चांडिल में सड़क हादसा: बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे साकची के दंपती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तीनों सदस्य

Saraikela chandil elephant terror – चांडिल में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त

Jamshedpur rural police action: कोवाली पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार

Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में मानसिक रूप से बीमार महिला ने कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर किया वार, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्ची टीएमएच रेफर, स्थिति गंभीर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Saraikela chandil accident – चांडिल में सड़क हादसा: बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे साकची के दंपती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तीनों सदस्य

Saraikela chandil elephant terror – चांडिल में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त

Jamshedpur rural police action: कोवाली पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार

Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में मानसिक रूप से बीमार महिला ने कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर किया वार, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्ची टीएमएच रेफर, स्थिति गंभीर

Adityapur robbery attempt: आदित्यपुर में चाकू की नोक पर लूट का प्रयास विफल, आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News