जमशेदपुर : टाटा कमिंस में बोनस वार्ता के बीच कंपनी की डायरेक्टर अंजलि पांडेय जमशेदपुर प्लांट पहुंची. उनका यहां यूनियन की ओर से स्वागत किया गया. यह बताया गया कि वे लोग बोनस का इंतजार कर रहे है. इस दौरान सुश्रि अंजलि ने कहा कि वे सारे मामले को देख रही है और बेहतर बोनस समझौता कराने के लिए वे कृतसंकल्पित है.
सदर अस्पताल में टाटा कमिंस ने लगाया सोलर बैटरी
जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में टाटा कमिंस द्वारा सीएसआर मद से 80 केवीए का सोलर बैटरी लगाया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, अपर जिला दण्डाधिकारी(विधि व्यवस्था) नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा एवं टाटा कमिंस की निदेशक अंजलि पाण्डेय मौजूद थीं. सिविल सर्जन द्वारा टाटा कमिंस का इस मौके पर आभार व्यक्त किया गया. उन्होंने कहा कि सोलर बैटरी अधिष्ठापन से सदर अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा मरीजों की सेवा में काफी सहूलियत होगी.



