
जमशेदपुर : टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट में कोविड-19 का असर साफ तौर पर दिखने को मिला है. यहां काम करने वाले ट्रेनी कर्मचारी (एफटीसी) को हटा दिया गया है. काम कम होने के कारण कंपनी ने करीब 100 से ज्यादा ट्रेनी कर्मचारियों को हटा दिया है. शनिवार को उनको कहा गया है कि वे लोग अपने घर लौट जाये, उनके लिए कोई काम नहीं है. इसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल है. इस आदेश के बाद पूरे कंपनी में हड़कंप मच गया. सारे लोग बुरी तरह फंस गये. ये सारे लोग झारखंड के अलावा बंगाल, बिहार और ओड़िशा के रहने वाला है.
इन लोगों ने आदेश मिलने के बाद गेट पर ही हंगामा किया. इन लोगों का कहना है कि उनका पीएफ और इएसआइ सब कुछ है, लेकिन उनको ऐसे निकाल दिया ज रहा है, जैसे दूध में से मक्खी निकाला जाता है. उनका किसी तरह का कोई सेटलमेंट तक नहीं दिया गया है. इसमें से कई युवा गरीब परिवार से भी है. वे लोग समझ नहीं पा रहे है कि आखिर कहां जायेंगे और क्या करेंगे. इस कारण वे लोग चाहते है कि उनका पहले सेटलमेंट किया जाये फिर उनको हटाया जाये. वहीं मैनेजमेंट की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है. फिलहाल, सौ से ज्यादा लोग बेरोजगार हो चुके है और काम भी उनको मिलने में आफत हो गया है.













