
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से आयोजित ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में टाटा स्टील के चीफ सीएसआर सौरभ राय और जुस्को के एमडी तरुण डागा भी मौजूद थे. टाटा स्टील के कारपोरेट कम्यूनिकेशन के चीफ कुलविन सुरी भी यहां उपस्थित थे. इस दौरान जुस्को के एमडी तरुण डागा ने बताया कि जुस्को अपना कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर चुकी है. इ-वेहिकल यानी बैटरी से संचालित गाड़ियों का इस्तेमाल शुरू किया गया है जबकि पानी और बिजली के लिए एप के जरिये भी भुगतान लिया जा रहा है. लेकिन अभी भी काफी कम लोग पानी और बिजली का बिल दे रहे है, ऐसे में श्री डागा ने लोगों से अपील की है कि पानी और बिजली के बिल का भुगतान करें क्योंकि इन सारे संसाधनों पर काफी खर्च होता है और अभी जरूरत भी है कि लोगों की सेवाओं को जारी रखा जाये, इस कारण ऐसा नहीं हो सकता है कि बिना बिल के भुगतान का कुछ चलता रहे, ऐसे में लोगों को पानी और बिजली का भुगतान करना चाहिए. वैसे तरुण डागा ने जानकारी दी कि जुस्को के परिसर में बच्चों के टीकाकरण का काम चलता था, जिसको दो माह से बंद किया गया था. उस काम को अब जुस्को के कार्यालय परिसर से हटाकर कदमा ग्रीन इंक्लेव के पास मुलसी रोड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां लोग टीकाकरण करा सकते है. जहां तक बिरसानगर के मोहरदा जलापूर्ति योजना की बात है तो इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सारे गाइडलाइन के मुताबिक काम चल रहा है. जलापूर्ति जारी रखी गयी है, लेकिन वहां की समस्याएं है, जिसको सरकार के अधिकारियों के स्तर पर लाया गया है और सभी घरों तक पानी पहुंचाने में जुस्को कामयाब है.
टाटा स्टील के सीएसआर का दायरा बढ़ा
टाटा स्टील के सीएसआर के चीफ सौरभ राय ने बताया कि सीएसआर के तहत टाटा स्टील का लक्ष्य था कि पांच लाख लोगों तक पहुंचे, लेकिन इस संख्या को पार कर गये है. अब तक हम लोग 5 लाख 12 हजार लोगों तक पहुंच चुके है. 60 दिनों में भारत के 25 राज्यों में इतने लोगों तक सीएसआर का लाभ पहुंचाये है. 25800 प्रवासी मजदूर तक पहुंचकर उनको कई तरह की सेवाओं को पहुंचाये है. जमशेदपुर से होकर गुजरने वाले मजदूरों के लिए पारडीह के पास एक सेंटर लगाया गया है, जिसके तहत सुबह पांच बजे से छह घंटे और फिर शाम को चार बजे से छह घंटे के लिए यह सेंटर चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को एक टाइम का खाना और खाद्या सामग्री दी जा रही है जबकि उनकी साइकिल और चप्पल रिपेयरिंग और नये चप्पल देने का काम चल रहा है. इस सेंटर से 8 दिनों में 700 से 1000 लोगों तक लाभ पहुंचाये है. सौरभ राय ने बताया किइस सेंटर में सीएसआर के चिकित्सक भी सेवाएं दे रहे है, जिसके तहत प्रवासी मजदूरों को मेडिकर की सुविधा भी दी जा रही है. 500 लोग कैश फॉर वर्क तक पहुंचे है. वैसे आज भी जमशेदपुर में 25100 लोगों को खाना प हुचा रही है और करीब 25 लाख लोगों को खाना खिला चुकी है. राशन किट का भी वितरण किया गया है, जिसके तहत 42340 किट बांटे गये है. इसके अलावा 2000 से ज्यादा लोगों को मनरेगा के जरिये काम दिया गया है जबकि 350 लोगों को मछली पालन के काम से जोड़ा गया है.












