
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ने स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के तहत टीएमएच के सारे ओपीडी सर्विसेज को बंद कर दिया है. इसके अलावा अगले आदेश तक सारे टीएमएच क्लिनिक यानी डिस्पेंसरी को भी बंद कर दिया गया है. 27 जनवरी से ही टीएमएच प्राइम को भी बंद कर दिया गया है.

सिर्फ एक ओपीडी स्पेशलिस्ट का और एक-एक दिन टीएमएच क्लिनिक को रोस्टर के हिसाब से खोलने को कहा गया है. 28 मार्च से ओपीडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और सारे बुकिंग को रद्द कर दिया गया है. एक इमरजेंसी ओपीडी सर्विसेज को चालू रखा गया है, जो कोरोना वायरस को लेकर है.

इसके लिए बुकिंग कॉल सेंटर, टीएमएच विश्वास या टीएमएच के अपने वेबसाइट के जरिये किया जा सकता है. इसके तहत इमरजेंसी कोरोना वायरस के ओपीडी के लिए लोग 0657-6641039 और 0657-6641029 पर फोन कर बुकिंग कर सकते है. सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम को चार बजे से छह बजे तक रविवार को छोड़कर हर दिन बुकिंग की जा सकती है.






