जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को कामकाज नहीं होगा. कंपनी प्रबंधन ने शनिवार 21 जून को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. 22 जून रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. ऐसे में कंपनी में दो दिन उत्पादन नहीं होगा. कमिंस कंपनी प्रबंधन ने पहले ही शनिवार को फ्लेक्सी ऑफ का निर्णय लिया है.












