
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट को एक बार फिर से ब्लॉक क्लोजर कर दिया गया है. दो दिनों के लिए कंपनी को बंद किया गया है, लेकिन एक दिन का ही क्लोजर लिया गया है. जमशेदपुर के टाटा मोटर्स प्लांट को 25 जुलाई को बंद रखा जायेगा. इसके बाद दिन रविवार को सामान्य तौर पर छुट्टी रहेगी. इसका सरकुलर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह ने जारी की है. इसेक तहत यह कहा गया है कि 31 जुलाई 2017 को हुए नये समझौता के तहत यह ब्लॉक क्लोजर लिया जायेगा. इसके तहत कर्मचारियों को 50 फीसदी पीएल या सीएल की कटौती की जायेगी, जिसके आधार पर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जायेगा. बताया जाता है कि हाल के दिनों में टाटा मोटर्स में काफी कम वर्क ऑर्डर आया है, जिस कारण कंपनी की स्थिति काफी खराब है. इसको देखते हुए एक बार फिर से कंपनी ने ब्लॉक क्लोजर लिया है.





