जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 30 जून को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. 29 जून को रविवार का साप्ताहिक छुट्टी है, जिसके दूसरे दिन 30 जून सोमवार को है. यानी कर्मचारियों की दो दिन लगातार छुट्टी रहेगी. इस दौरान कर्मचारियों को 50 फीसदी वेतनमान दिया जायेगा और 50 फीसदी इस ब्लॉक क्लोजर का खर्च का वहन करेगी. (नीचे भी पढ़े)
ब्लॉक क्लोजर के दिन किसी तरह की छुट्टी भी नहीं मिलेगी. टाटा मोटर्स में ब्लॉक क्लोजर ज्यादातर बारिश के मौसम में ही लिया जाता है क्योंकि बारिश के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी कमी होती है. टाटा मोटर्स के प्लांट हेड के हस्ताक्षर से इसका सरकुलर जारी किया गया है.



