जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को में टाटा मोटर्स के स्पोटर्स विभाग की ओर से आयोजित हुए पुरुषों और लड़कों के लिए इंटर टीम और इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट पांचवें दिन टेल्को के सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में दो मैच खेले गए. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स विभाग के तत्वावधान में किया गया जा रहा है. फुटबॉल टूर्नामेंट की इंटर कंपनी श्रेणी में, इंडिगो फाइटर्स और प्राइम चैलेंजर के बीच खेला गया.(नीचे भी पढ़े)
इंडिगो फाइटर्स के खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए में अपना दबदबा बनाए रखा और 1 – 0 गोल के स्कोर से जीत दर्ज किया. वही दूसरा मैच सफ़री रॉयल्स और नैनो वॉरियर्स के बीच खेला गया. पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन सफ़री की टीम 2 – 0 से आगे निकलते हुए मैच अपने पाले में डाल दिया.



