
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 27 फरवरी रविवार को कर्मचारियों का काम करना होगा. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड विशाल बादशाह की ओर से इसका सरकुलर जारी किया गया है. इसके बदले कर्मचारियों को 1 मार्च को छुट्टी दी जायेगी. 27 फरवरी को सामान्य तरीके से कर्मचारी रविवार को छुट्टी के बावजूद ड्यूटी कर सकेंगे, जिसके बदले उनको 1 मार्च को छुट्टी दी जायेगी, जिसको लेकर सभी विभागों और सेक्शन को सारी जानकारी दे दी गयी है. कंपनी के डिमांड को पूरा करने के लिए फरवरी माह में छुट्टी के बावजूद ड्यूटी करने का आदेश जारी किया गया है.






