जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण के लिए सूची जारी कर दी गयी है. साथ ही सूची में शामिल उम्मीदवारों को अब मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया है. इसके लिए मेडिकल जांच एक नवंबर से आरंभ हो रही है, जो दिसंबर दूसरे सप्ताह तक चलेगी. सूची में उम्मीदवारों के नाम के सामने मेडिकल जांच की तिथि का उल्लेख किया गया है. उसी के अनुरूप उन्हें मेडिकल जांच के लिए जाना है. सूचना के मुताबिक मेडिकल जांच की तिथि से एक दिन पूर्व सेंट्रल इंप्लाइमेंट ब्यूरो में रिपोर्ट करना है. सूची में शामिल जिस उम्मीदवार की ड्यूटी एक शिफ्ट में है, उन्हें बी शिफ्ट में ब्यूरो में रिपोर्ट करना होगा. ठीक उसी प्रकार जिनकी ड्यूटी बी शिफ्ट में है, उन्हें एक शिफ्ट में निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व रिपोर्ट करना होगा. साथ ही उम्मीदवारों को लाल बैकग्राउंड वाला पांच पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड आदि लेकर जाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि निर्धारित तिथि पर जो उम्मीदवार नहीं पहुंचेंगे, समझा जायेगा कि वे इच्छुक नहीं है. (नीचे भी पढ़ें व सूची देखें)
नीचे देखें नोटिस और सूची











