
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की ओर से इस वर्ष भी कोविड-19 के गाइडलाइंस के साथ टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। टाटा मोटर्स द्वारा टेल्को के सुमंत मूलगवाकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में इस बार भी मात्र सिक्योरिटी एंड फायर विभाग एवं टाटा मोटर्स बैंड ही परेड में शामिल होंगे। इधर, शनिवार को परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इससे पूर्व परेड में शामिल होने वाले लोगों की कोविड जांच की गई। टाटा मोटर्स द्वारा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारी सुमंत मूलगवाकर स्टेडियम की जा चुकी है। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर ही इस बार भी कार्यक्रम होंगे। इसकी जानकारी देते टाटा मोटर्स के एडमिन एंड सिक्योरिटी हेड वीएन सिंह ने बताया कि परेड में इस बार टाटा मोटर्स के में सिक्योरिटी विभाग एवं फायर विभाग एवं बैंड पार्टी ही शामिल होंगे। कोरोना को देखते हुए इस बार कम लोग ही झंडोतोलन के समय मौजूद रहेंगे।





