
जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा मोटर्स अपने कर्मचारी पुत्रों के पढ़ाई लिखाई के लिए स्कॉलरशिप लेकर आयी है. इस स्कॉलरशिप के तहत कर्मचारियों को बच्चों की पढ़ाई के लिए 2500 से 5000 रुपये तक दिए जाएगे. वैसे कर्मचारी जो 30 जून 2019 से टाटा मोटर्स में स्थायी तौर पर कार्यरत है उन्हे ही कंपनी स्कॉलरशिप देगी. इसके लिए कुछेक छात्रों का ही चयन किया जाएगा.
ये है नियम
- वैसे कर्मचारी जो ई और एल6 ग्रेड के है वो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन दे सकते है.
- स्कूल स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को रखा गया है. इसके लिए अगर कर्मचारी पुत्र स्टेट या इंटर बोर्ड की पढ़ाई कर रहा है तो उसे 60 प्रतिशत अंक के साथ उतीर्ण होना आवश्यक है वहीं अगर कर्मचारी पुत्र किसी अन्य बोर्ड से पढ़ाई करता है तो इसके लिए उसे 85 प्रतिशत अंक के साथ उतीर्ण करना होगा.
- कॉलेज स्कॉलरशिप में बैचलर और मास्टर डिग्री को रखा गया है. इस कैटेगरी में भी प्रथम वर्ष के लिए स्टेट बोर्ड में 60 प्रतिशत अंक और अन्य बोर्ड के लिए 85 प्रतिशत अंक होने चाहिए, वहीं दुसरे, तीसरे वर्ष या पीजी की पढ़ाई के लिए कला में 60 प्रतिशत अंक और बाकि में 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए.
- इंजीनियरिंग और मेडिसिन स्कॉलरशिप के लिए प्रथम वर्ष में इंटर सीबीएसई आईसीएससी के लिए 85 प्रतिशत अंक वहीं दुसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे वर्ष में 70 प्रतिशत अंक लाने होंगे.
ये प्रमाणपत्र की पड़ेगी आवश्यकता
- मार्कशीट की अभिप्रमाणित छाया प्रति
- मेडिकल प्रिक्रिप्शन बुक, रिलेशनशिप के लिए
- मार्च2019 के पेमेंट स्लिप की छायाप्रति
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- उपरोक्त सभी प्रमाण पत्र लेकर शिक्षा प्रसार केंद्र से स्कॉलरशिप का फार्म लेकर 28 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते है.






