जमशेदपुर: टाटा मोटर्स स्पोटर्स में पुरुषों और लड़कों के लिए इंटर टीम और इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम 2 मैच खेले गए. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स स्पोटर्स विभाग के तत्वावधान में किया गया जा रहा है. फुटबॉल टूर्नामेंट की इंटर स्कूल श्रेणी में गोपा बंधु और एबीएमपी स्कूल के बीच खेला गया. गोपा बंधू ने आक्रामक खेल दिखाया और 4 गोल करने में सफल रही. वही दूसरा मैच शिक्षा निकेतन स्कूल और गुरु गोविन्द सिंह स्कूल के बीच खेला गया, दोनों ही टीम के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला पर शिक्षा निकितन स्कूल कॉर्नर किक का फायदा उठाया और अच्छा स्किल खेल का प्रदर्शन किया और 2 गोल करके मैच 2-0 से अपने झोली में डाल सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया. (नीचे भी पढ़ें)

7 जुलाई को पहला सेमीफाइनल: पहला सेमीफाइल शिक्षा निकेतन और विद्या भारती चिन्मय के बीच खेला जाएगा. वही दूसरा सेमीफाइनल गोपा बंधु स्कूल और हिल टॉप स्कूल के बीच खेला जाएगा.











