जादूगोड़ा : बारिश व कीचड़ भरे रास्ते में संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार संध्या कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे कालिकापुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड सरकार की चल रही योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान महिलाओं ने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे से महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की हालात के संबंध में भी जानकारी दी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री दुबे ने प्रखंड स्तर पर उक्त समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया. इस मौके पर श्री दुबे केंद्र सरकार की विफलताओं पर भी जम कर बरसे. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार संविधान का गला घोंट रही है. आरक्षण खत्म करने पर तुली है. (नीचे भी पढ़ें)

अंत में उन्होंने कहा कि आनेवाला दिन कांग्रेस का होगा. इस नुक्कड सभा में श्री बिहारी दुबे के आलावा जयराम हांसदा, पोटका पर्यवेक्षक विमल यादव, सुबोध सिंह सरदार, प्रखण्ड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, संजय पात्रो, गुरुचरण सिंह, भरत गोप, मधुसूदन कैवर्त, लाल्टू दास, साजन माहली समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण भी उपस्थित रहे.



