
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में भी नयी परिपाटी की शुरुआत हुई है. पहले टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी जा रही थी, लेकिन अब टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में भी विदाई समारोह आयोजित हो रही है. इसके तहत गुरुवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में टाटा मोटर्स के 41 कर्मचारियों को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गयी.

इस विदाई समारोह के दौरान यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और महासचिव आरके सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को यूनियन तरफ से शॉल ओढ़ाकर विदाई दी और उनको सम्मानित किया. इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री ने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों से यूनियन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव मांगे और सहयोग भी मांगा ताकि यूनियन के साथ कंपनी को और बेहतर किया जा सके. इस दौरान यूनियन की इस पहल का कर्मचारियों ने भी स्वागत किया.







