
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर उनके शुभचिंतकों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें सुबह 8:30 बजे से टेल्को स्थित आमबागान मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम टेल्को आम बागान छठ कमेटी एवं वर्ल्ड ट्रक के कर्मचारियों यूनियन के सक्रिय सदस्यों कमेटी मेंबरों आदि के सहयोग से किया गया. तत्पश्चात सुबह 10:00 बजे वृद्धा आश्रम में जाकर दोपहर का भोजन वृद्धा आश्रम के सदस्यों को करवाने का कार्यक्रम आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया. आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य के अलावे यूनियन के बहुत सारे साथी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे. सुबह से ही कर्मचारी शहर के गणमान्य नेतागण गणमान्य व्यक्ति के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों ने महामंत्री आरके सिंह को आकर बधाई देने का कार्य किया. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी कमेटी मेंबरों एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा शाम को 7:00 बजे महामंत्री के आवासीय कार्यालय पर केक काटने की कार्यक्रम रखी गई. शाम को 7:00 बजे केक काटकर के महामंत्री आरके सिंह ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया और उन्हें जिस किसी माध्यम से भी शुभकामना संदेश भेजने वाले सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया. उन्हें शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टिनप्लेट यूनियन से मनोज एवं उनकी पूरी टीम कनवाई यूनियन से संजय शर्मा एवं उनकी पूरी टीम शहर के विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता प्रबंधन की ओर से मानस मिश्रा प्लांट हेड विशाल बादशाह जी आई आर हेड दीपक कुमार अध्यक्ष गुरमीत सिंह के साथ-साथ अन्य कई लोगों ने भी टेल्को हॉस्पिटल के डॉक्टर जिनमें प्रमुख रूप से डॉक्टर संजय एवं उनकी टीम और कंपनी परिसर के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित होकर उन्हें बधाई देने का काम किए. यूनियन के सभी सदस्य सक्रिय सदस्य एवं भारी मात्रा में कर्मचारियों ने अपने नेता को उनके जन्मदिन पर बधाई देने का काम किए.





