
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में आरके सिंह फैंस क्लब की ओर से फैंस क्लब के महामंत्री अजय सिंह बब्बू की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह रखा गया. इसमें काफी की संख्या में टाटा मोटर्स के कर्मचारियों सह फैंस क्लब के सदस्य ने शिरकत की. क्लब के महामंत्री एवं अध्यक्ष ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह को पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रीय स्तर पर मेटल फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पूरे कर्मचारियों की ओर से बधाई एवं शुभकामना दी. साथ ही साथ क्लब के अन्य सदस्यों ने भी माला पहनाकर अध्यक्ष एवं महामंत्री दोनों का अभिवादन किया. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने आए हुए तमाम क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा मोटर्स कर्मचारियों का लगातार स्नेह मिलता रहा है. पूरे भारतवर्ष में कोई भी पद मिल जाए लेकिन जब तक अपने घर के कर्मचारियों का प्यार और स्नेह नहीं मिलता है तो अधूरा लगता है. लेकिन लोगों ने जिस उत्साह के साथ हमे जो प्यार और स्नेह दिया है. हम दिन और रात और तेज ऊर्जा के साथ कर्मचारी हित में काम करते रहेंगे. भारतवर्ष के सभी ट्रेड यूनियन करने वाले लोगों को वे लोगों द्वारा किए गए बीते वर्षों में कार्य को उल्लेखित कर और लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किये है. आरके सिंह फैंस क्लब लगातार सामाजिक दायित्व को निभाते हुए समाज में भी सार्वजनिक कार्य करती रही है और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उसको हर तरह से ताकत देने का काम किया है. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने अपने संबोधन में महामंत्री अजय सिंह के माध्यम से और क्लब के तमाम साथियों को लगातार सामाजिक कार्य करने के लिए बधाई दिए और उनके द्वारा दिए जा रहे अभिवादन को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब यूनियन के एक अंग के रूप में कार्य कर रहे हैं. हम सभी कर्मचारी हित में जो भी कदम उठाएंगे इसमें आपकी राय एवं सहयोग की अपेक्षा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हमेशा करेगी. क्लब के महामंत्री अजय सिंह बब्बू ने बताया कि क्लब बीते दिनों रक्तदान शिविर शिक्षा के क्षेत्र में जिनको किताब कॉपी आदि की समस्या हो रही थी उनको सहायता करना बीमार लोगों को दवा की आवश्यकता को पूरा करना वैक्सीन के लिए जागरूकता अभियान चलाना ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों राशन आदि उपलब्ध कराना अब तक का हमारा कार्य रहा है. आगे भी हम लोग आप सब के सहयोग से सामाजिक कार्य करते रहेंगे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन रामविलास शर्मा ने दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए रवि सिंह, अमित शुक्ला, श्याम किशोर सिंह, संजीत कुमार सिंह, परिमल प्रियदर्शी, मोहम्मद नासिर, चंदन पांडे, राजीव वध्क, आशुतोष सिंह, एबी सिंह एवं अन्य लोग शामिल थे.



