
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत टाटा से रांची के राजमार्ग पर बुधवार की दोपहर में सड़क हादसा हो गया, जिससे तीन व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गया. यह घटना सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह गांव के पास एनएच 33 के कृष्णा होटल के पास घटी. जमशेदपुर के साकची से सब्जी बेचकर सारे लोग एक पिक अप वैन पर सवार होकर सरायकेला-खरसावां के चांडिल स्थित तिरुलडीह गांव जा रहे थे. इसी बीच भादुडीह के पास विपरित दिशा से आ रही 409 ट्रक की चपेट में वे लोग आ गये, जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये. मृतक और घायल सारे लोग चांडिल के चौड़ा गांव के रहने वाले बताये जा रहे है. इस घटना के बाद एनएच 33 पर ही चीख पुकार मच गयी. लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.













