
जमशेदपुर : टाटा स्टील की एग्रिको एंड रिटेल इनिसिएटिव डिवीजन टीक्यूएम काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है. इसका चेयरपर्सन वाइस प्रेसिडेंट सप्लाई चेन पीयूष गुप्ता को बनाया गया है जबकि वीपी एचआरएम अत्रेयी सान्याल को अतिरिक्त चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी गयी है. काउंसिल में मेंबर के तौर पर चीफ लॉजिस्टिक जगजीत सिंह, चीफ फाइनेंस प्लानिंग एंड ग्रुप रिपोर्टिंग प्रतीक चटर्जी, चीफ प्रोक्यूरमेंट राणा दास, चीफ एग्रीको रिटेल इनिसिएटिव एस कार्तिक नारायण, चीफ बीटीडीएस एंड सीपी सराजीत झा, चीफ कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन सर्वेश कुमार, चीफ एलियांस एंड वेंचर सुब्रत कुमार बारला, चीफ मास्टर प्रोडक्शन एंड मैनेजमेंट सुमन बिश्वास को शामिल किया गया है. वहीं सीनियर मैनेजर बीएजी एएंडआरआइ आयुषी थिरानी को शामिल किया गया है. इस बदलाव को लेकर टाटा स्टील के सीईओ एंड एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है.
सेक्सुअल हरासमेंट ऑफ वीमेन एट वर्कप्लेस का भी हुआ पुनर्गठन
कंपनी में महिला कर्मियों की सुरक्षा व यौन उत्पीड़न जैसी घटना से सुरक्षित करने, ऐसी घटना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया है. सेक्सुअल हरासमेंट ऑफ वीमेन एट वर्कप्लेस कमेटी का चेयरपर्सन चीफ एलएंडडी व चीफ डायवर्सिटी ऑफिसर जया संह पांडा को बनाया गया है. इस कमेटी में अलग अलग विभाग के चीफ, हेड, सीनियर मैनेजर स्तर के 46 अधिकारियों को मेंबर नियुक्त किया गया है. वहीं तीन एनजीओ से भी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है. इसके अलावे इस कमेटी का ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन व झरिया, साहिबाबाद प्लांट, खोपोली प्लांट के लिए अलग से टीम बनाया गया है. जिसमें अलग अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गयी है.







