
जमशेदपुर : टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) ने विद्यालयों के लिए ‘गुड प्रैक्टिसेज शेयरिंग’ पर एक सत्र का आयोजन किया. इस आयोजन में कुल 16 विद्यालयों ने भाग लिया. 12 विद्यालयों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रैक्टिस साझा की जिनमें एक विद्यालय तालचेर, ओड़िशा से भी शामिल हुई. जिसने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रैक्टिस ऑनलाइन माध्यम से साझा की. आयोजन में 10 प्राचार्यों और 25 शिक्षकों ने हिस्सा लिया. मौके पर अवनीश गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट टीक्यूएम एंड इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, टाटा स्टील, आरएन मूर्ति, मैनेजिंग डायरेक्टर टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड और रुचि नरेंद्रन, मैनेजिंग ट्रस्टी जुस्को एजुकेशन मिशन फाउंडेशन उपस्थित रही. कार्यक्रम में एक्सएलआरआइ के प्रो सुनील कुमार सारंगी, एक्सएलआरआ के पूर्व छात्र और टाटा स्टील से सेवानिवृत्त अधिकारी मुकेश प्रसाद विशेषज्ञ के तौर पर मौजूद थे जिन्होंने विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ प्रैक्टिस को अपनाने की परंपरा व जिज्ञासा की सराहना की.






