
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को दिये जाने वाले कदमा केएफ 2 फ्लैट में पिछले दिनों हुई आगजनी की घटना में 12 परिवार प्रभावित हुए थे. उनके फ्लैट तक आग की चिंगारी पहुंच गयी थी, जिस कारण उनका सामान भी जल चुका था. इस घटना में कुछ बच्चे भी बाल-बाल बच गये थे. इस घटना को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, सहायक सचिव नितेश राज समेत तमाम पदाधिकारियों ने विरोध किया था और मांग की थी कि तत्काल अग्निकांड के प्रभावितों को नया मकान दिया जाये, फ्लैट की सुरक्षा बढ़ायी जाये और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये. कदमा में आग लगने की घटना के बाद एफआइआर भी दायर किया गया है, लेकिन अब तक किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इधर यूनियन की आग्रह टाटा स्टील मैनेजमेंट की ओर से 12 परिवार को नया क्वार्टर और आवास देने का ऑफर दिया है. उनको च्वाइस दिया गया है ताकि वे लोग अपनी स्वेच्छा से सारे कदम को उठा सके. इसको लेकर अब कर्मचारी तय करेंगे कि उनको कौन सा फ्लैट या क्वार्टर पसंद है. 12 दिनों से लोग काफी दिनों से परेशान थे. उनको रहने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था.
















