जमशेदपुर : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस जेडीसी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. महिला कर्मचारियों ने बड़ चढ़ के इसमें हिस्सा लिया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु पहुंच कर रक्तदाताओ का हौसला बढ़ाये. टीएंडडी कॉन्फ्रेंस रूम मे इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस जेडीसी द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी , जेडीसी चेयरमैन राकेश कुमार सिंह , वाइस चेयरमैन सह विभागीय चीफ मनोज कुमार झा , हेड एचआर नवीन कुमार ने किया. इस शिविर में कुल 133 कर्मचारियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमे से 105 कर्मचारियों ने रक्तदान किए. इस शिविर में महिला कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर रेणुका कुमारी , सिमरन कौर , सयोनि मित्रा , सौमिता माजी ,सोनल सिंह आदि महिला कर्मचारियों ने रक्तदान किया. इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह , वाइस प्रेसिडेंट शहनवाज आलम , कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह , असिस्टेंट सेक्रेटरी सरोज सिंह , विभागीय कमेटी मेंबर, एसएन सिंह सरफराज आलम , ब्रजेश पांडे एवं श्याम सुंदर गोप आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पोर्ट्स वेलफेयर सब – कमेटी तथा जेडीसी सेक्रेटरी सह विभागीय एचआर रिचा पाठक का अहम योगदान था. जिसमे इस कमेटी के सयोजक विशाल सोनी , सहसयोजक संदीप कुमार सिंह ,सदस्य सी एस प्रसाद , ए पी शुक्ला , विवेकानंद भारती , निशांत जायसवाल , सुशीला देवी , संकू वनिता , पूजा शर्मा , मधुरिमा धौरिया , सायंती चौधरी एवम इला सरकार ने सराहनीय कार्य किए. अंत में जेडीसी चेयरमैन ने मैनेजमेंट , यूनियन ,स्पोर्ट्स वेलफेयर सब – कमेटी सदस्य , कमेटी मेंबर तथा ब्लड बैंक को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.




