
जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीआरएम-जेडीसी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर डिपार्टमेंट के कांफ्रेंस रूम में आयोजन किया गया. इस शिविर में टाटा स्टील कर्मचारी के साथ कांट्रेक्टर कर्मचारी भी रक्तदान कर अपना योगदान दिया. कोरोना नियमावली को ध्यान में रख कर कार्यक्रम को आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सह सचिव सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह एवं अन्य लोगों ने शिरकत की. यूनियन के सभी पदाधिकारियों को जेडीसी चेयरमैन अश्विनी मथान, जेडीसी के वाईस चेयरमैन अजय झा एवं विभागीय यूनियन प्रतिनिधि ने गर्मजोशी से स्वागत किया. साथ मे वैसे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिन लोगों ने 25 बार से ज्यादा रक्तदान किये है और प्लाज्मा दान कर चुके है. इस शिविर में कुल 173 कर्मचारियों ने रक्तदान करने के लिये प्रयास किये, जिसमें 134 यूनिट रक्तदान किया गया. इस कार्यक्रम को सफल कराने में विभागीय अधिकारी केशव झा, डिम्पल, साथ में कर्मचारी प्रतिनिधि सूरज कुमार, गुलाब यादव, सरोज पांडेय, संदीप बेहेरा, दिनेश्वर कुमार, अशोक गुप्ता, नूर मोहम्मद, प्रभुनाथ, माली, रिज़वान, संतोष, मुकेश, अफ़ज़ल, संचिता एवं अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किये. जेडीसी चेयरमैन अश्विनी माथन ने सभी सीआरएम कर्मचारियों एवं ब्लड बैंक के कर्मचारियों को रक्तदान कार्यक्रम में सहयोग करने के लिये आभार जताया.




