जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी में गुजारे गये दिनों और अपने अनुभवों पर आधारित एक पुस्तक का नयी दिल्ली में लोकार्पण किया गया. इस पुस्तक को टाटा स्टील की पूर्व हेड सस्टेनेबिलिटी प्रियारंजन और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने संयुक्त रुप से इसको लिखा है. किल द डिफरेंस नामक एक पुस्तक का लोकार्पण किया गया. पुस्तक का लोकार्पण टाटा स्टील के पूर्व वीपी एचआरएम और वर्तमान में सीएचआरओ एयर इंडिया सुरेश दत्त त्रिपाठी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोगों ने मिलकर किया. पुस्तक के लेखक शहनवाज आलम ने बताया कि यह पुस्तक 25 वर्ष से अधिक के अनुभवों को जोड़ते हुए अपने विचार को पुस्तक का रुप दिाय गया है. वहीं प्रिया रंजन के अपने अनुभवों को टाटा स्टील के समक्ष साझा किया. आपको बता दें कि टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी अभी इंटक के सम्मेलन के उद्देश्य से नयी दिल्ली में है. वहीं से लौटने के पहले यह लोकार्पण किया गया.





