जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने टाटा स्टील के सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) में बदलाव किया है. इसके तहत नयी कमेटी का गठन किया गया है, जिसके चेयरपर्सन चीफ एचआरबीपी स्टील जमशेदपुर मुकेश अग्रवाल जबकि वाइस चेयरपर्सन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने बनाये गये है. कमेटी में सदस्य के तौ पर चीफ ऑपरेशन आइबीएमडी अखिलेश कुमार मिश्रा, चीफ एलडी 1 हरी बाबू, हेड ऑपरेशन एच ब्लास्ट फर्नेस राधारमण अभ्युद्य, चीफ मर्चेंट मिल एंड न्यू बार मिल रमेश शंकर, चीफ सिंटर प्लांट प्रदीप चौधरी, सीनियर एरिया मैनेजर सीआरसी समरजीत मोहंती, हेड पीएलटीसीएम उमाशंकर पटनायक, हेड स्ट्रक्चरल एंड सर्विसेज विक्रम प्रताप त्रिपाठी, हेड एसएमएलपी एलडी 3 विक्रम सिंह शेखावत, हेड मैकेनिकल फील्ड मेंटेनेंस आयरन मेकिंग शांतनु दास, हेड एचआरएम एमिनिटीज प्रियंका पांडेय, असिस्टेंट मैनेजर एचआरएम कैंटीन प्रकाश कुमार गोस्वामी, सीनियर मैनेजर एचआरएम कैंटीन सर्विसेज शौकत अली खान सदस्य बनाये गये है. कमेटी में कमेटी मेंबर आमोलक सिंह, कोक प्लांट के कमेटी मेंबर अरविंद यादव, एसएमडी के कमेटी मेंबर मनोज कुमार, इएमएस के राजकुमार, पावर हाउस 3 के राकेश कुमार सिंह, हॉट मेटल लॉजिस्टिक के संजय कुमार सिंह, लॉजिस्टिक ऑपरेशन जमशेदपुर संतोष कुमार, फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल कमेटी मेंबर शुभम कुमार सिंह, पावर हाउस 4 के कमेटी मेंबर सुमन कुमार, इंजीनियरिंग सर्विसेज के विजय कुमार सिंह, फ्लैट प्रोडक्ट प्लानिंग के विमल कुमार और कोक प्लांट के कमेटी मेंबर विवेक कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है.



