जमशेदपुर : टाटा स्टील के ज्वाइंट एमिनिटीज कमेटी का पुर्नगठन कर दिया गया है. इसके तहत चीफ मैनुफैक्चरिंग फ्लैट प्रोडक्ट अनिल कुमार पुजारी को चेयरपर्सन, चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनुराग सक्सेना को वैकल्पिक चेयरपर्सन बनाया गया है. इसी तरह टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है. कमेटी में चीफ एचआरबीपी कारपोरेट फंक्शन दीबा अहमद, चीफ प्रोजेक्ट कैपिटल प्लानिंग जयाती पाल, चीफ स्पेयर्स कल्याण प्रसाद, चीफ लॉजिस्टिक कुलदीप कुमार अरोरा, चीफ इलेक्ट्रिकल फील्ड मेंटेनेंस मनोज कुमार झा, चीफ एचआरबीपी स्टील मुकेश अग्रवाल, चीफ एचएसएम पीएसएस गणेश, चीफ ब्लास्ट फर्नेस पदमापाल, चीफ प्रोजेक्ट रंजन चक्रवर्ती, हेड एचआरबीपी ट्यूब शुभ्रा सिंह, चीफ एग्लोमरेट्स सुराजीत सिन्हा, हेड मेंटेनेंस ट्यूब उत्तम चटर्जी, चीफ मैनुफैक्चरिंग लांग प्रोडक्ट विनित कुमार शाह, चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लॉजिस्टिक वरुण बजाज को सदस्य जबकि हेड एचआरएम कैंटीन प्रियंका पांडेय सदस्य सचिव बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थायी आमंत्रित स दस्य हेड कंसट्र्क्शन आशीष अग्रवाल, असिस्टेंट मैनेजर एचआरएम कैंटीन प्रकाश गोस्वामी, हेड एचआरबीपी शेयर्ड सर्विसेज दिनेश अग्रवाल, हेड पीएंडसी लॉजिस्टिक इंद्रणील दास और हेड इंजीनियरिंग सर्विसेज जयंता सिन्हा को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. यूनियन की ओर से सिंटर प्लांट के बिजय श्रीवास्तव, सिक्यूरिटी के चंदन घोष, आइ ब्लास्ट फर्नेस डी भानुजी, जी ब्लास्ट फर्नेस कुंदन कुमार, आरएमएम कमेटी मेंबर पुरेंद्र कुमार सिंह, फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल राजेश कुमार, सिंटर प्लांट के राकेश कुमार सिंह, वायर एंड रॉड मिल के रणवीर सिंह, एलडी 2 के संजय कुमार पांडेय, कोक प्लांट के सर्वेंद्र झा और एमिनिटीज के कमेटी मेंबर उदय कुमार को सदस्य मनोनित किया गया है.



