रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के चीफ रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव (सीआरइ) संजय मोहन श्रीवास्तव ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. पिता और गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री के कार्यालय संभालने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात की. यहां दोनों के बीच अनौपचारिक तौर पर बातचीत हुई है.(नीचे भी पढे)

वैसे आपको बता दें कि टाटा लीज नवीकरण 2025 में ही होना है. इसको लेकर कंपनी की ओर से प्रस्ताव दिया जायेगा. इसको लेकर कंपनी के स्तर पर भी पहल की जा रही है. यहीं वजह है कि सरकार के साथ लगातार टाटा स्टील के बीच वार्ता हो रही है. इसी संदर्भ में इस मुलाकात को देखा जा रहा है. हालांकि, सरकार की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी.














