
जमशेदपुर : टाटा स्टील की सेवा भाव के साथ किये जा रहे है सीएसआर के तहत कई लोग लाभांवित हो रहे है. कोरोना वायरस-कोविड-19 के तहत पीड़ित मानवता की इस सेवा में बड़े पैमाने पर लोग जुड़ रहे है. इसकी जानकारी टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिये पत्रकारों को देते हुए टाटा स्टील के सीएसआर के चीफ सौरभ राय ने बताया कि इसका बेहतर रिजल्ट सामने आया है. टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) की सहयोगी कंपनी जेमको के किचेन में भी अब खाना बनने लगा है. सारे सफाई के पैमाने के साथ वहां खाना बनाया जा रहा है, जहां से करीब 5000 लोगों को खाना भेजा जा रहा है. इसके अलावा हर दिन करीब 56 हजार लोगों को खाना जमशेदपुर में जबकि आसपास के इलाके में 7 हजार लोगों को टाटा स्टील अपने सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों के सहयोग से खाना खिला रही है. इसके अलावा मास्क बनाने के काम में भी तेजी आयी है, जिसके तहत कोल्हान के हर सहिया तक टाटा स्टील की ओर से मास्क दिया जा चुका है, जिसके तहत 45 हजार मास्क बांटे जा चुके है जबकि जमशेदपुर के सिटी एसपी के सहयोग से सारे पुलिसवालों को मास्क बांटे जा रहे है. इसके अलावा टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी जुस्को और जेमीपोल की मदद से भी मास्क बांटे जा रहा है. इस मास्क बनाने के काम में करीब 184 लोगों को लगाया गया है, जिनको इसके माध्यम से भी आमदनी हो जा रही है. लोगों को आमदनी पहुंचाने के लिए किचेन गार्डेन, पेपर बैग जैसी योजनाएं भी धरातल पर उतारी गयी है, जिसके तहत 1500 लोगों को इस काम के बदले पैसे मिल जा रहे है यानी लोगों को घर बैठे कमाने का जरिया मिल जा रहा है. किसानों द्वारा लगाये गये सब्जियों को भी बाजार प्रदान किया गया है, जिसके तहत 70 किसानों के पैदावार वाली सब्जियों को बाजारों में जोमैटो के जरिये होम डिलीवरी की जा र ही है. अब तक 511 लोगों के बीच 5 टन सब्जियां बेची जा चुकी है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो पायी है.






